झारखंड राज्यसभा चुनाव: BJP समर्थित परिमल नथवानी पर EC का बड़ा फैसला, कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

Jharkhand Rajya Sabha Election: निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का नामाकंन पत्र सही पाया गया है. उनके नामांकन को लेकर काफी विवाद हुआ था. कांग्रेस ने नॉमिनेशन पर सवाल उठाए थे.

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का नामांकन पत्र सही पाया गया. परिमल नथवानी के नामांकन को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को ऐलान किया कि उनके दस्तावेज ‘सही’ पाए गए हैं.

नामांकन के विरोध में रांची में प्रदर्शन

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब कांग्रेस आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य एवं उद्योगपति परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर रांची में विरोध-प्रदर्शन कर रही है. निर्वाचन अधिकारी रंजीत कुमार ने अपने आदेश में कहा, “परिमल नथवानी का नामांकन पत्र वैध पाया गया है और इसे ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा-36 के तहत स्वीकार किया जाता है.”

ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव में BJP का नया पैंतरा! बिना मैदान में उतरे बढ़ाएगी JMM-Congress की मुश्किल?

तीसरे उम्मीदवार के तौर पर किया था नामांकन

परिमल नथवानी ने सोमवार को झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. राज्य में राज्यसभा की दो सीट के लिए चुनाव होना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *